Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

भारत बंद कल, सफल बनाने को किसान संगठनों की रणनीति

  • भाकियू, खाप चौधरी और रालोद ने अलग-अलग मीटिंग की
  • एक स्वर में भरत बंद को ऐतिहासिक बनाने की अपील की

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: देश में केंद्र सरकार द्वारा कृषि सुधार के नाम पर कुछ माह पहले लागू किए गए तीन कानूनों के विरोध में मंगलवार के देशव्यापी भारत बंद को सफल बनाने के लिए भाकियू के साथ-साथ खाप चौधरी और राष्ट्रीय लोकदल ने मीटिंग कर रणनीति बनाई। एक स्वर में सभी बंद को ऐतिहासिक बनाने का ऐलान किया है।

रविवार को शामली नगर पालिका परिसर में कृषि सुधारों के पाम पर केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीनों कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार 8 दिसंबर को प्रस्तावित भारत बंद को सफल बनाने के लिए किसान संगठनों एवं खाप चौधरियों की बैठक गठवला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह की अध्यक्षता में हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाकियू भानु के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी अनिल मलिक ने कहा कि आज किसानों के सामने अस्तित्व बचाने की चुनौती है। इसलिए किसान अपनी गुटबाजी छोड़ कर एक होकर आंदोलन करें। भाकियू टिकैत के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने कहा कि 8 दिसंबर के भारत बंद को लेकर व्यापारियों से भी अपील की जाएगी।

32 5

व्यापारी भी किसान संगठनों के साथ भारत बंद में सहयोग करें। किसान यूनियन के अध्यक्ष सुमित मलिक व भाकियू किसान सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता विक्रांत चौधरी ने कहा कि हम किसान हितों के लिए सभी किसान संगठनों के साथ रहेंगे।

बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि जनपद शामली में झिंझाना के गाड़ीवाला झिंझाना चौराहा, थानाभवन में चरथावल स्टैंड, कांधला में दिल्ली रोड, गुरुद्वारा तिराहा को आंशिक रूप से जाम किया जाएगा। इसके लिए जिम्मेदारी विभिन्न संगठनों को सौंपी गई है। वह दूसरे संगठनों को सहयोग करने की अपील की गई है। बैठक का संचालन संजीव राठी ने किया।

इस बैठक में बाबा संजय कालखनडे, बत्तीसा खाप बाबा सूरजमल के प्रतिनिधि देवराज पहलवान, चौधरी राजवीर सिंह, मेहताब चौधरी, वकील चौहान, ठाकुर शक्ति सिंह, अमित चिंटा, प्रमोद पटवारी, दीपक शर्मा, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

भाकियू ने बंद के लिए व्यापारियों से मांगा सहयोग

भाकियू टिकैत की रविवार को मुजफ्फरनगर बस स्टैंड स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने कि कृषि के काले कानूनों के विरोध में आगामी 8 दिसंबर को किसान संगठनों द्वारा भारत बंद का ऐलान किया है। बंद सफल बनाने को भाकियू ने रणनीति तैयार कर ली है। भाकियू ने व्यापारी संगठनों से संपर्क कर भारत बंद में सहयोग दिए जाने की अपील की है।

व्यापारियों से आह्वान किया कि किसान व्यापारियों की रीढ़ की हड्डी का काम करता है। आज यह आंदोलन किसानों के जीने मरने का प्रश्न बन चुका है। इस संबंध में व्यापारी नेता अंकित गोयल व घनश्यामदास गर्ग से संपर्क किया गया है। भाकियू शहर के गुरुद्वारा तिराहे पर जाम लगाएंगे। किसी को भी आने-जाने नहीं दिया जाये। जाम के दौरान एंबुलेंस की गाड़ियों को निकाला जाएगा। इस अवसर पर ओमवीर पटवारी, अजीत निर्वाल, दीपक शर्मा, संजीव राठी, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

रालोद का बंद को पूर्ण समर्थन

रालोद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने आगामी 8 दिसंबर को किसान विरोधी कानून के विरोध में भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान किया। बंद को रालोद ने अपना समर्थन दिया है। उन्होंने व्यापारियों से भी बंद सफल बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कार्यकर्ता सवेरे 9 बजे पार्टी कार्यालय पर इकट्ठा होकर 10 बजे शहर के अजंता चौक पर पहुंचें, जहां देर शाम तक चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने किसानों से भी अपनी पर्ची शुगर मिल या अन्य किसी स्थानों पर न डालने की अपील की। इस अवसर पर अशरफ अली खान, ऋषिराज राझड, अशुतोष पंवार, बाबूराम पंवार, रजनीश कुमार, संजीव देशवाल, डा़ सऊ द हसन, जितेन्द्र, सर्वेश सिंभालका आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img