Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

टिकैत के समर्थन में गाजीपुर पहुंचे किसान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दबथुवा व जंगेठी गांव में किसानों की बैठक कृषि कानून कानून के विरोध में हुई, जिसमें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के सर्मथन देने के लिए सर्वसम्मति से मुहर लगाई। किसान बड़ी तादाद में यहां से ग्रामीण ट्रैक्टरों से गाजीपुर के लिए रवाना हुए। कहा कि वह इस कानून का विरोध करते है, वहीं, दौराला व सकौती टांडा गांव से भी सैकड़ों की संख्या में किसान गाजीपुर के लिए धरना स्थल के लिए रवाना हो गए।

02 1

दबथुवा गांव में भारतीय किसान यूनियन के पक्ष में किसानों की मीटिंग की, जिसके बाद तय किया कि किसान गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचेंगे। कहा की पिछले दो माह से किसान कृषि कानून बिल के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर बैठे है। सरकार को जल्द से जल्द किसानों के हक के लिए कृषि कानून रद कर देना चाहिए।

उन्होंने कहा यह कृषि कानून जहां किसानों के लिए नुकसानदायक है, वहीं आम जनता के लिए भी यह नुकसानदेह है। कृषि कानून का विरोध किसानों के साथ-साथ देश की जनता को भी करना चाहिए। बैठक में निर्णय लिया गया की बड़ी तादाद में ट्रैक्टरों व अन्य वाहनों से किसान कूच करेंगे।

इसके अलावा दौराला व सकौती टांडा गांव से कृषि कानून के विरोध में गाजीपुर में किसानों के आंदोलन में पहुंचे। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान गाजीपुर पहुंच रहे है। सोमवार को क्षेत्र के किसान भी वहां के लिए राशन आदि का सामान लेकर रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानून का विरोध सारे देश के किसान कर रहे है। भाकियू नेता के नेतृत्व में चल रहा ये आंदोलन एक जन आंदोलन बन चुका है।

01 1

आंदोलन में शामिल होने राशन लेकर निकले किसान

कृषि कानून के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में क्षेत्र के किसान भी बड़ी संख्या में जा रहे हैं। सोमवार को भी क्षेत्र के विभिन्न गांवों से दर्जनभर ट्रैक्टर-ट्रॉली में काफी किसान गए। किसान यहां से भारी मात्रा में राशन सामग्री पर लेकर गए। ताकि आंदोलन में किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो।

03 1

झिटकरी गांव से किसान दो ट्रैक्टर-ट्रॉली में राशन लेगर गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए। राशन के साथ दर्जनों किसान भी आंदोलन में शामिल होने निकले। उन्होंने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होता है, आंदोलन चलता रहेगा।

गाजीपुर बॉर्डर जाने वालों में ग्राम प्रधान संत सिंह, सेंसहरपाल सिरोही, अनिल सिरोही, सचिन सिरोही, योगेंद्र सिरोही, अंकित सिरोही, दीनदयाल प्रधान, अरविंद, विशाल, जोनी, विकास, विनोद, नीरज, मनोज, अन्नू आदि मौजूद रहे।

इसके अलावा चांदना गांव से भी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर दर्जनों किसान गाजीपुर बार्डर पर आंदोलन में शामिल होने के लिए सोमवार सुबह रवाना हुए। यहां से जाने वालों में शेखर, कलवा, अमित, रविंद्र, निक्की, कुन्नू, बीर सिंह, फोजी, ओमवीर, धर्मेंद्र, धर्मपाल आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img