Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

बहकावे में न आकर किसान एकता बनाए रखें, सरकार घुटने टेकेगी: हरिकिशन

  • काफिले को रोककर मंत्रियों-भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी
  • गांव भैंसवाल में ग्रामीणों ने नेताओं से पूछे कृषि कानून पर सवाल

जनवाणी संवाददाता |

शामली: खाप चौधरियों के बीच कृषि कानूनों के फायदे गिनाने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल को गठवाला खाप के चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक ने खूब खरी सुनाई और किसानों से किसी के बहकावे नहीं आने तथा एकता बनाए रखने का आहवान किया। कालखंडे व बुडियाना खाप के बाबा ने तो प्रतिनिधिमंडल से मिलने से भी इंकार कर दिया। गांव भैंसवाल में विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई।

 

रविवार को केंद्रीय केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, यूपी सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र समेत विधायकों का शामली जनपद में गठवाला खाप के चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक, निर्वाल खाप के चौधरी बाबा धर्मवीर निर्वाल, बुडियाना खाप के चौधरी बाबा सचिन भभीसा, निर्वाल खाप के चौधरी बाबा धर्मवीर सिंह निर्वाल, लिलौन गांव में कालखंडे खाप चौधरी बाबा संजय कालखंड से मुलाकात कर कृषि कानूनों के पक्ष में सरकार का पक्ष रखने जाने का प्रोग्राम था।

35 20

शामली के गांव भैंसवाल में बत्तीसा खाप के बाबा सूरजमल ने वीडिया ब्यान जारी कर मंत्रियों व भाजपा नेताओं से मिलने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद शाम के समय प्रतिनिधिमंडल ने बाबा उदयवीर सिंह के घर का रुख किया। लेकिन ग्रामीणों ने गांव के बाहर ही माइनर की पटरी पर ट्रैक्टर-ट्राली लगाकर रोक दिया और विरोध में नारेबाजी की। किसी तरह पुलिस बल ने रास्ता खुलवाया तो प्रतिनिधिमंडल गांव में पहुंचा लेकिन वहां भी काफिले को रोककर भाजपा और मंत्रियों के खिलाफ खूब नारेबाजी की गई।

36 18

गांव लिसाढ़ में अपने दिए समय से काफी लेट पहुंचे मंत्रियों पर बाबा हरिकिशन मलिक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए खूब खरी खोटी सुनाई। उन्होंने किसानों को किसी की बहकावे नहीं आने और एकता बनाए रखने का आहवान किया, सरकार घुटने टेकेगी।

लिसाढ़ में पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सरकारें गन्ना भुगतान, गन्ना रेट व बिजली में सुधार की कोशिश की गई है। पूर्व की सरकारों का वीआईपी कल्चर जो था उसे रोककर तमाम विकास की योजनाओं को लागू कराया गया। कृषि क्षेत्र में सरकार जो कदम उठा रही है वह वह पूरी तरह से किसानों के हक में है। कांट्रेक्ट फार्मिंग में किसी की भूमि नहीं जाएगी।

किसान अपने अनुसार ही फसल बेच सकेगा। हम जनप्रतिनिधि हैं और जनता हमसे जवाब मांगेगी तो हम उनके बीच जरूर जाएंगे। उन्होंने फिर कहा कि कृषि कानून केवल किसानों के विकास के लिए है। यहां केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल, रमेश गौड कश्यप, जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, प्रसन्न चौधरी, घनश्याम पारचा, बाबा राजेंद्र सिंह, नेपाल सिंह, सुभाष चौधरी, ब्रजबीर, जगबीर, हरवीर सिंह, शमशीर, देशपाल आदि मौजूद रहे

किसानों की बात सरकार तक पहुंचाना हमारा दायित्व: बालियान

गांव लिसाढ़ में केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा खाप चौधरियों और जनता के बीच रहे हैं। हम उन्हें सुनने और उनकी समस्याएं जानने आए हैं। पहले हम किसानों की सुनेंगे, उनकी आवाज केन्द्र तक पहुंचाना हमारा दायित्व है, लेकिन किसानों की मांगों पर वह कोई निर्णय नही ले सकते। संजीव बालियान ने कहा दिल्ली में किसान आंदोलन है न कि खाप का आंदोलन। हम खाप चौधरियों की समस्याएं जानने पहुंचे हैं। बौखलाहट उन लोगों में होनी चाहिए जिन्होंने पिछले वर्षों में खाप चौधरियों का पता तक नहीं लिया।

लांक थांबे में नहीं उठा कृषि कानूनों का मामला

प्रतिनिधि मंडल लांक में गठवाला खाप के थांबेदार बाबा राजबीर सिंह के यहां पहुंचे। यहां कृषि कानूनों को लेकर बाबा व किसानों ने कोई बात नहीं की। यहां तो गन्ने का भाव, गन्ना भुगतान और विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार आदि समस्याएं रखी गई। किसानों ने कहा इकोनोमिक कोरीडोर में किसानों अधिग्रहीत किए जा रहे हैं जो सड़क के दोनों तरफ बंट जाएंगे। या तो सरकार चकबंदी करे या फिर अंडर पास बनाकर रास्ता दे या उन्हें सिंचाई के लिए रास्ता दे। यहां पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र ने कहा राशन, बिजली, पानी मुफ्त मिलने या कम रेट में सभी लोग चाहते हैं लेकिन 130 करोड़ की आबादी यह संभव नहीं हो पाएगा क्योंकि देश में सिर्फ 10 करोड़ ही टैक्स दे रहे हैं। हम समस्या सुनने आए हैं जिसे सरकार के सामने रखा जाएगा।

गन्ने का रेट तो बढ़ा नहीं पाए लाभ क्या पहुंचाओगे: धर्मवीर निर्वाल

निर्वाल खाप के चौधरी बाबा धर्मवीर सिंह निर्वाल के आवास पर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल को आड़े हाथो लेते हुए बाबा धर्मवीर ने कहा निर्वाल खाप किसानों के साथ खड़ी है। कृषि कानूनों के वापस होने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा की भाजपा सरकार ने 4 साल से गन्ने का रेट नहीं बढ़ाया है, जबकि गन्ना उत्पादन की लागत बहुत ज्यादा बढ़ गई है। ऊपर से सरकार ने डीजल व पेट्रोल के दामों में वृद्धि कर दी है।

उन्होंने कहा कि डीएपी, खाद के रेट बढ़ रहे हैं। खेती किसानी घाटे का सौदा हो गया है। उन्होंने हरियाणा के बराबर 350 रुपये कुंतल गन्ने का भाव दिए जाने, बकाया और मौजूदा भुगतान ब्याज सहित दिलाने, किसानों के क्रेडिट कार्ड लोन का ब्याज माफ करने, नलकूप कनेक्शन का हार्स पावर घटाने मांग की।

किसान बनकर खाप चौधरियों के बीच आए
37 15
कालखंडे खाप के चौधरी बाबा संजय कालखंडे ने कहा भाजपा नेता एक ओर किसान नेताओं को उग्रवादी बता रहे हैं, और दूसरी ओर उनसे मिलने भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम किसी नहीं मिलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि खाप चौधरियों से मिलना है तो भाजपा से त्याग पत्र देकर किसान बनकर उनके बीच में आए

सत्ता पक्ष का कोई मंत्री मिलने का न करें प्रयास
38 14
बुडीना खाप चौधरी सचिन बुडियान ने चौधरी की दो टूक कहा कि मंत्रियों के मिलने की बात सामने आ रही है, लेकिन हमारा यह कहना है कि कोई वह भी सत्तापक्ष का मंत्री हमसे मिलने की कोशिश न करें। अगर कोई बात करनी भी है, तो संयुक्त किसान मोर्चा से बात करें। हम किसानों के साथ ही रहेंगे।

 

किसान बर्बाद हो जाएगा तो हम कहां जाएंगे
39 13गठवाला खाप के बहावड़ी के थांबेदार बाबा श्याम सिंह ने कहा कि हम किसानों के साथ है। किसान बर्बाद हो जाएगा तो हम कहां जाएंगे। हम किसानों से है जब किसान, जनता नहीं रहेंगी तो हम क्या करेंगे, हम अकेले पड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो किसान हित की बात करेगा हम उसी के साथ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img