- इकोनोमिक कॉरिडोर का एक समान मुआवजे को धरना जारी
जनवाणी संवाददाता |
शामली: दिल्ली-देहरादून-इकोनोमिक कॉरिडोर के लिए अधिग्रहितकी जाने वाली जमीन के मालिक किसानों का एक समान मुआवजे की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरने सातवें दिन भी जारी रहा। साथ ही, कुछ किसान टिकरी महापंचायत में भी पहुंचें।
बुधवार की सुबह एक बस में जहां किसान बागपत के टिकरी में हुई महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए धरनास्थल से किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष ठाकुर बीरसिंह मैनेजर व सचिव विदेश मलिक की अगुआई में रवाना हुए, वहीं किसानों के महापंचायत में जाने के बावजूद भी बुटराड़ा करौदा हाथी के बीच पर चल रहे अनिश्चित कालीन धरने पर सैंकड़ों किसान मौजूद रहे। किसान देहाती रागिनी बजाकर अपना मनोरंजन करते रहे।
इस दौरान धरनास्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए प्रमोद जागलान ने कहा कि सभी किसान मांगे पूरी होने तक खाली पड़े खेतों में फसल बोएं। किसी भी खेत में निर्माण कंपनी के कर्मचारियों के घुसने पर समिति के पदाधिकारियों को सूचना दें और किसी को भी खेत में कब्जे हेतु घुसने न दें। धरने की अध्यक्षता शिवकरण व संचालन प्रमोद बंतीखेड़ा ने किया।
इस दौरान डा. नरेंद्र, मनोज कुमार, मास्टर ऋषिपाल, इंतजार मुखिया, वेदसिंह करौदा, राव इकबाल बंतीखेड़ा सहित सैकड़ों किसान धरनास्थल पर डटे रहे।

