Wednesday, April 8, 2026
- Advertisement -

फसलों में बीमारियों से बचाव के लिए किसानों को दिया प्रशिक्षण

जनवाणी ब्यूरो |

कैराना: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर किसानों को फसलों में उत्पन्न होने वाले रोगो एंव बचाव का प्रशिक्षण दिया गया।

बुधवार को कैराना विकास खंड कार्यालय पर कृषि विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनांतर्गत ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत एक बार में 30 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रबंधक रोहित द्वारा मौजूद किसानों को सरसों, तिलहन आदि की फसलों में होने वाली बीमारियां तथा उनके बचाव की जानकारी दी गई।

इसके अलावा कम लागत में अधिक पैदावार करने की जानकारी दी गई। वही सभी किसानों को सरसों की फसल की अधिक पैदावार करने को कहा गया हैं। ब्लॉक प्रबंधक रोहित ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत दो दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कृषकों को फसलों संबंधी रोगों एवं बचाव की जानकारी दी गई है।

इसके साथ ही खेतों पर जलाई जाने वाली पराली के नुकसान के बारे में भी किसानों को बताया तथा पराली न जलाने की अपील की गई हैं। उन्होंने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में भी जानकारी देते हुए इसका लाभ लेने को कहा। साथ ही, कहा गया कि जिन लोगों ने गलत तरीके से किस्त ले रखी हैं। ऐसे लोगो के खिलाफ जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई की जायेंगी।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, एडीओ कृषि महकार सिंह, ब्लॉक प्रबंधक रोहित, श्याम सिंह, सूर्यदेव व जयवीर आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img