जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: रविवार को देर रात कार सवार दो लोगों ने कस्बे के एक लोहा, रेत, सीमेंट विक्रेता के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट के बाद रायफल से फायर झोंक कर दहशत फैला दी।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने घटना के कुछ घंटों बाद ही दोनों आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया।
अधिक जानकारी हेतु पढ़ें दैनिक जनवाणी

