जनवाणी संवाददाता |
अफजलगढ़: नगर के मौहल्ला बेगम सराय स्थित कोतवाली अफजलगढ़ के समीप एक कौआ मृत पड़ा हुआ मिलने से नगरवासियों में बर्ड फ्लू की आशंका जता रहे हैं। शुक्रवार को नगर के मौहल्ला बेगम सराय में कोतवाली अफजलगढ़ के समीप एक कौआ मृत पड़ा हुआ मिलने से नगरवासी में बर्ड फ्लू की आशंका जता रहे हैं। मृत कौआ का शव कब्जे में लेकर पशु-चिकित्सक अधिकारी ने जांच शुरू कर दी है।
उधर पशु चिकित्सा अधिकारी अफजलगढ़ डाक्टर धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि कौआ को सील करके जांच के लिए भेज दिया गया है नगर और क्षेत्र में बर्ड फ्लू का कोई केस सामने नही आया है। उन्होनें बताया कि बर्ड फ्लू की आशंका के चलते चिकन और अंडे की बिक्री पर फर्क पड़ गया है।

