Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

बेखौफ बदमाश: सीओ आफिस के सामने शोरूम में चोरी

  • 50 लाख के मोबाइल ले उड़े बदमाश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गंगानगर थाना क्षेत्र मवाना रोड स्थित सीओ सदर देहात आॅफिस के सामने से बदमाश शोरुम की दीवार तोड़कर 50 लाख रुपये कीमत से ज्यादा के मोबाइल ले उड़े। घटना की जानकारी सुबह व्यापारी को हुई तो होश फाख्ता हो गये। सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित व्यापारी से घटना की जानकारी की।

08 21

मवाना रोड स्थित सीओ सदर देहात आॅफिस के ठीक सामने कसेरुखेड़ा निवासी शम्मी राजपूत का जनलक्ष्मी मोबाइल सेन्टर के नाम से शॉप है। मंगलवार आधी रात के बाद दो बजकर तीस मिनट पर बदमाशों ने शॉप के पीछे हंटर फूड रेस्टोरेंट के बाथरुम की दीवार तोड़कर अंदर घुस गये। बदमाश ने कीमती मोबाइलों व एस्सरीज को बैग में रखा और फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बुधवार सुबह शम्मी जब शॉप पर पहुंचे और शटर उठाकर शॉप में मोबाइल गायब देखे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

07 22

महंगे मोबाइल व एससरीज को बदमाशों ने शॉप से चोरी कर लिया था। घटना की जानकारी मोबाइल कारोबारी ने 112 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारी से जानकारी की। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा। उसमें एक बदमाश बैग में मोबाइल चोरी कर रख रहा है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर बदमाशों की छानबीन शुरु कर दी है। गंगानगर पुलिस ने चोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img