Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

इंडाना बार में भीषण आग, लाखों का नुकसान

  • फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने तीन घंटे में पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन से छह महीने से बंद चल रहे होटल और रेस्टोरेंट खुल गए हैं। लालकुर्ती थानांतर्गत चैपल स्ट्रीट में स्थित इंडाना बार व रेस्टोरेंट में सोमवार की देर रात करीब तीन बजे भीषण आग लग गई। आग ने रेस्टोरेंट को बुरी तरह से तबाह कर दिया है। आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

लालकुर्ती क्षेत्र चैपल स्ट्रीट में अंग्रेजों के जमाने का बना इंडाना बार रेस्टोरेंट है। रेस्टारेंट कोरोना महामारी के चलते हाल ही में खुला था। लालकुर्ती चैपल स्ट्रीट निवासी हरशरणजीत कौर रेस्टोरेंट बार के मालिक हैं। सोमवार की रात को बार का स्टॉफ रेस्टोरेंट के बंद होने पर अपने घर निकल गया था।

रेस्टोरेंट में महज गार्ड और एक दो व्यक्ति और मौजूद थे। करीब ढाई बजे रेस्टोरेंट के आसपास के रहने वाले लोगों ने देखा कि इंडाना बार में धुआं उठ रहा है। धुआं अधिक दिखाई दिया तो लोगोंं ने इस बात की जानकारी तत्काल मालिक हरशरणजीत कौर को दी। आग लगने की सूचना लोगों ने फायर ब्रिगेड को भी दे दी।

आग लगने पर गार्ड और रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों को भी बाहर निकाला गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचने से पहले ही रेस्टोरेंट में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। अग्निशमन अधिकारी शांतनु कुमार यादव ने बताया कि करीब तीन बजे आग लगने की सूचना मिली थी।

छह गाड़ियां मौके पर भेजी गई और करीब तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग के कारण रेस्टोरेंट में रखा सारा फर्नीचर, पंखे, एसी, किचन का सारा सामान और शराब की महंगी बोतलें नष्ट हो गई। उन्होंने बताया कि आग संभवत शार्ट सर्किट के कारण लगी है। रेस्टोरेंट के मालिक ने आग के नुकसान के बारे में जानकारी नहीं दी है, फिर भी आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img