Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

गांव बीबीपुर में बारातियों के साथ मारपीट, कई घायल

  • पीड़ितों ने छह लोगों पर लगाया आरोप, पुलिस को दी तहरीर

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: बीबीपुर गांव में बरातियों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। इसमें दो भाइयों समेत कई बारातियों को चोटें आईं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर छह लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बीबीपुर से उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के कस्बा लक्सर में बारात गई थी। जब बारात वापस लौटी तो इस दौरान कुछ लोगों ने बरातियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीबीपुर निवासी आदेश ने बताया कि गांव का एक युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है। उक्त युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बारात की गाड़ी को गांव में घुसने से पहले ही रोक लिया।

इतना ही नहीं आरोपी ने उसे और उसके भाई राजकुमार समेत अन्य बारातियों को कार से खींच लिया और उनके साथ अभद्रता व मारपीट की। वह बमुश्किल किसी तरह आरोपितों के चंगुल से छूटे और वहां से भाग निकले। मंगलवार को आदेश कुछ लोगों के साथ कोतवाली पहुंचा और कार्रवाई को तहरीर दी। पीडि़तों का कहना है कि वह आरोपी के खौफ के चलते गांव में जाने से भी डर रहे है। कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह ने बताया कि गांव में जांच को पुलिस भेजी गई है। जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img