Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

अभिनेता दिलीप कुमार की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर फिल्म फेस्टिवल का ऐलान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा के लीजेंड एक्टर दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर को हुआ था। दिलीप साहब की 100वीं जयंती को मनाने के लिए फिल्म महोत्सव की घोषणा फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने की है।

37 17

दिवंगत एक्टर के सम्मान में फिल्म निर्माता और आर्काइविस्ट शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर ने इसकी जानकारी दी है। अभिनय सम्राट को याद करने के लिए आयोजित किए जा रहे इस फिल्म फेस्टिवल को ‘दिलीप कुमार हीरो ऑफ हीरोज’ नाम दिया गया है।

10 और 11 दिसंबर को इस फेस्टिवल के दौरान दिलीप साहब की प्रसिद्ध फिल्में जैसे ‘आन’, ‘शक्ति’, ‘देवदास’, ‘राम और श्याम’ दिखाई जाएंगी। ‘दिलीप कुमार ऑफ हीरोज’ फिल्म महोत्सव के तहत 20 शहरों के 30 पीवीआर सिनेमाघरों में दिलीप कुमार की समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्मों को रिलीज किया जाएगा।

39 10

इस बारे में हेरीटेज के संस्थापक शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर कहते हैं कि यह महोत्सव ‘भारतीय सिनेमा के महान अभिनेताओं में से एक को पर्दे पर वापस लाने का एक खास अवसर है”। “वह वाकई ‘हीरोज के हीरो’ हैं क्योंकि आज भी वह एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें बड़े सितारे देखते हैं, फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन इस उपलब्धि के जश्न को मनाने के लिए सिनेमाघरों में उनकी फिल्मों के फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने से बेहतर कोई और तरीका नहीं सोच सकता, भले ही कुछ फिल्में लगभग सत्तर साल पहले रिलीज हुई थीं लेकिन दिलीप कुमार की परफॉर्मेंस की पावर उनके काम करने का तरीका और एक अभिनेता के रूप में उनके काम करने का तरीका उन्हें ऐजलेस बनाता है।”

38 16

शिवेंद्र सिंह ने कहा, उन्हें दुख हुआ कि दिलीप कुमार की कई ग्रेट फिल्में केवल कम-रिजॉल्यूशन प्रारूपों में बची हैं, जिन्हें बड़े पर्दे पर पेश नहीं किया जा सका, मैंने बड़ी मुश्किल से इन फिल्मों को जोड़ा, कई लोगों ने मुझेस पूछा कि उनकी पसंदीदा फिल्मों को क्यों शामिल नहीं किया गया। शिवेंद्र सिंह कहते हैं, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, इन फिल्मों को संरक्षित करने पर ध्यान देना चाहिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img