Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

फिल्म ‘फोन भूत’ हुई रिलीज, देखने से पहले पढ़िए रिव्यू

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म ‘फोन भूत’ आज सिनेमघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म ‘फोन भूत’ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। यानी हंसी के साथ-साथ हॉरर का डोज। इस कहानी में डर भी होगा, लेकिन डरते हुए आप कहानी का मजा भी ले पाएंगे। फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ था, फिल्म से काफी उम्मीदें बढ़ गई थीं। क्योंकि ट्रेलर में फन फैक्टर के साथ-साथ हॉरर का तड़का भी नजर आया। लेकिन ट्रेलर देखने में जो मजा आया, ये जरूरी नहीं कि फिल्म भी उतनी ही मजेदार हो। ऐसा हम नहीं बल्कि दुबई सेंसर बोर्ड के सदस्य उमेर संधु की राय है।

11 6

दरअसल हर फिल्म का फर्स्ट रिव्यू करने वाले उमेर संधु ने फिल्म ‘फोन भूत’ का भी रिव्यू किया है। लेकिन उनका रिव्यू सुनने के बाद हर कोई हैरान है। उनकी बातों ने फैंस की उम्मीदें तोड़ दी हैं। यानी फिल्म में दम नहीं है। उमेर संधु ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए रिव्यू सभी के साथ शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘फोन भूत कैटरीना कैफ की सबसे खराब च्वाइस है। उन्हें बेहतर स्क्रिप्ट चुननी चाहिए। डिजास्टर रास्ते में है।’

09 1

इसके अलावा उमेर संधु ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा है, फोन भूत का फर्स्ट रिव्यू, डल और बोरिंग। साथ ही उन्होंने फिल्म को महज 2 स्टार दिए हैं। उनके मुताबिक कैटरीना कैफ की ये फिल्म काफी वक्त बाद आ रही है।

umer2

ऐसे में उन्हें अपने लिए एक अच्छी स्क्रिप्ट का चुनाव करना चाहिए था। ताकि उनकी वापसी शानदार होती। वहीं ट्रेलर देखने के बाद एक बात साफ है कि फिल्म में कैटरीना एक भूतनी का किरदार निभा रही हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img