Home Delhi NCR दिल्ली में प्लाईबोर्ड की दुकान में लगी आग, दमकल की 21 गाड़ियां मौके पर

दिल्ली में प्लाईबोर्ड की दुकान में लगी आग, दमकल की 21 गाड़ियां मौके पर

0
दिल्ली में प्लाईबोर्ड की दुकान में लगी आग, दमकल की 21 गाड़ियां मौके पर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बुधवार को दिल्ली के गांधी नगर मार्केट में एक प्लाईबोर्ड की दुकान में आग लगने की सुचना मिली है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

दिल्ली फायर सर्विस के डिवीजन ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने बताया कि प्लाइवुड की दुकान में आग लगने की सूचना मिलने के बाद शुरुआत में हमारी तीन से चार गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं थी। फिलहाल 21 गाड़ियाँ आग लगने की जगह पर काम कर रही हैं। आग पर काबू पाने का काम किया जा रहा है लेकिन इसमें कुछ समय और लगेगा। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।