जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: 14 अप्रैल 1944 को मुम्बई बंदरगाह में फोर्टस्टीकेन नामक मालवाहक जहाज जिसमे रूई की गांठें, विस्फोटक एवं युद्ध उपकरण भरे हुए थे, में अचानक भयंकर रूप से आग लग गयी थी । इस आग को अग्निशमन कर्मी वीरतापूर्वक बुझा रहे थे। उसी समय जहाज में अचानक विस्फोट होने के कारण 66 अग्निशमन कर्मी शहीद हो गये थे।
उन जांबाज दिवंगत अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिये हम प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के रूप में मनाते हैं। इसी दिन से प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है।
यह अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस, अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह ही उन जांबाज अग्निशमन कर्मियों की वीरता के लिये सच्ची श्रद्धाजंलि है।
एसपी डा. धर्मवीर सिंह, एसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह व अजय कुमार शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनपद बिजनौर द्वारा कर्तव्यपालन के दौरान शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये गये तथा दो मिनट का मौन धारण किया गया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

