जनवाणी संवाददाता |
कैराना: कस्बे के मोहल्ला आलखुर्द में तीन युवकों ने घर में घुसकर गाली गलौच करते हुए मां-बेटे पर फायरिंग कर दी। मां-बेटे ने कमरें में घुसकर जान बचाई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और जानकारी की।
कैराना कस्बे के मोहल्ला आलखुर्द निवासी साजिद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 17 जून सोमवार की शाम को वह बाजार में खरीदारी करने गया था। घर में उसकी पत्नी वे बेटा थे। इस दौरान तीन युवक उसके घर पहुंचे और गाली गलौच करते हुए फायरिंग कर दी। उसकी पत्नी व बेटे ने कमेर में घुसकर जान बचाई।
सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घटना की जानकारी ली। वहीं मोहल्लेवासी भी गोली की आवाज सुनकर इकट्ठा हो गए थे। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की।

