- कुंडली बॉर्डर पर किसानों पर तीन राउंंड फायरिंग
- चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी में सवार होकर आए थे आरोपी, खुद को पंजाब का बताया
जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ 102 दिन से आंदोलन कर रहे किसानों ने कई बार पुलिस की सख्ती और स्थानीय लोगों का विरोध झेला है, लेकिन कुंडली बॉर्डर धरना स्थल पर रविवार देर रात जो हुआ।
उससे किसान खासे दहशत में हैं। दरअसल कुंडली बॉर्डर धरना स्थल पर देर रात किसानों पर फायरिंग की गई। हालांकि फायरिंग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
जानकारी के अनुसार किसानों पर तीन राउंड फायरिंग की गई। प्रदर्शनकारी किसानों पर चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी में पहुंचे कुछ युवकों ने फायरिंग करते हुए कहा कि वह पंजाब के रहने वाले हैं।
इस घटना पर आंदोलनरत अन्नदाताओं का कहना है कि ऐसा करके पंजाब और हरियाणा का भाईचारा बिगाड़ने की साजिश रची गई है। किसानों का कहना है कि पंजाब से कुछ युवक कल रात कुंडली बॉर्डर आए थे। जब ये लोग वहां पहुंचे तो लंगर चल रहा था।

