नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन हैै। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को शुरू हुए अभी महज एक हफ्ता हुआ है, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स ने दर्शकों और सोशल मीडिया पर जबरदस्त पकड़ बना ली है। ट्विटर पर इनके नाम से जुड़े हैशटैग लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, पहले हफ्ते में जिन 5 प्रतिभागियों ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी है, वे अपनी पर्सनालिटी और गेम स्ट्रेटेजी के कारण दर्शकों के फेवरेट बन गए हैं। आइए जानते हैं आखिर ये पांच कंटेस्टेंट्स कौन से हैं।
गौरव खन्ना
बिग बॉस के अपडेट्स देने वाले पेज ‘लाइवफीड अपडेट्स’ के मुताबिक सबसे पहले लिस्ट में गौरव खन्ना का नाम सामने आ रहा है। गौरव खन्ना इस वक्त घर के मास्टरमाइंड के तौर पर देखे जा रहे हैं। उनकी पर्सनालिटी दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। वो किसी भी विवाद में बिना वजह कूदते नहीं हैं, लेकिन जब भी बोलते हैं तो दमदार राय रखते हैं। फैंस को उनका यह बैलेंस्ड नेचर इतना पसंद आ रहा है कि एक्स पर उनके लिए अब तक 1.28 लाख से ज्यादा हैशटैग इस्तेमाल हो चुके हैं।
बसीर अली
रियलिटी शोज से अपनी पहचान बना चुके बसीर अली ‘बिग बॉस 19’ में काफी जोश और एग्रेशन के साथ खेलते दिख रहे हैं। फिलहाल घर के टास्क्स में बसीर की एनर्जी और फिजिकल स्ट्रेंथ साफ नजर आती है। उनके फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें ट्रेंड करवा रहे हैं और अब तक 68 हजार से ज्यादा हैशटैग इस्तेमाल कर चुके हैं।
अमाल मलिक
सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक इस सीजन के सबसे अनोखे कंटेस्टेंट्स में गिने जा रहे हैं। घर में अमाल अपने बयानों के चलते खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके लिए अब तक 56 हजार से ज्यादा बार हैशटैग इस्तेमाल हुआ है।
अशनूर कौर
टीवी की फेमस अदाकारा अशनूर कौर इस शो की सबसे चर्चित महिला कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। हालांकि फिलहाल अशनूर घर के मुद्दों में ज्यादा एक्टिव नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक्स पर उनके नाम से 44 हजार से ज्यादा हैशटैग्स हो चुके हैं, जिससे साफ है कि उनके फैंस उन्हें पसंद कर रहे हैं।
मृदुल तिवारी
मृदुल तिवारी अपने फनी नेचर और एंटरटेनमेंट के तड़के से घर में अलग पहचान बना रहे हैं। उनकी मजाकिया बातें और हल्के-फुल्के अंदाज से घर का माहौल कई बार हल्का होता है। दर्शकों को उनका यह चुलबुला स्वभाव बहुत पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर अब तक करीब 37 हजार से ज्यादा हैशटैग्स उनके नाम से जुड़ चुके हैं।

