Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

कच्ची छत गिरने से पांच लोग दबे, दो की मौत, तीन गंभीर

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: बारिश के चलते कच्ची छत गिरने से मलबे के नीचे परिवार के 5 सदस्य दब गए। हादसे में 2 किशोरों की मौत हो गई। जबकि एक बालिका सहित 3 लोग घायल हो गए। गांव वालों ने मलबे में दबे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीरपुर में सुबह होते ही बड़ा हादसा हुआ। देर रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते रेहड़ा चलाने वाले 50 वर्षीय इदरीश के घर की छत ढह गई। घर में सो रहे इदरीश सहित परिवार के 5 सदस्य मलबे के नीचे दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव वाले मदद के लिए पहुंचे। मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया।

सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्साकों के अनुसार मलबे के नीचे दबने से इदरीश के 13 वर्षीय पुत्र ओवैस और घर पर आए रिश्तेदार 15 वर्षीय अर्सलान पुत्र अफसर निवासी बाखर नगर की मौत हो गई।

जबकि इदरीश और उसकी 12 वर्षीय बेटी करीम तथा 17 वर्षीय पुत्र समीर का उपचार चल रहा है। मरने वालों में उवैस पुत्र इदरीस एसडी इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का स्टूडेंट था। जबकि मृतक अर्सलान पुत्र अफ़सर घायल इदरीश का भांजा लगता है। बाखरनगर का रहने वाला है। और अपने मामा के घर रह कर टाइल्स पत्थर लगाने का काम सीख रहा था।

क्या कहते हैं अधिकारी

एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि हादसे में दो बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि बचाव और राहत कार्य चल रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img