Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पांच रिश्तेदारों की सड़क हादसे में मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार के जुमई में सुबह-सुबह हुए एक बड़े सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वाले छह लोगों में से पांच लोग दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार थे।

बताया जा रहा है कि ये सभी लोग पटना से एक दाह संस्कार में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रक और कार में भिडंत हो गई ओर छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, सुशांत के जिन पांच रिश्तेदारों की सड़क हादसे में मौत हुई है, उसमें हरियाणा में एडीजीपी ओपी सिंह के बहनोई, दो भांजे व दो अन्य रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सुबह छह बजे के करीब हलसी थाना क्षेत्र में सिकंदरा-शेखपुर मुख्य मार्ग पर स्थित पिपरा गांव के पास हादसा हुआ। जुमई के खैरा प्रखंड के नौडीहा के कुछ लोग एक दाह संस्कार के लिए पटना गए हुए थे। वापसी के वक्त पिपरा गांव के पास उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई।

दोनों वाहनों की टक्कर आमने-सामने हुई। भिडंत इतनी जोरदार थी कि छह लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। पुलिस का कहना है कि मृतकों व घायलों की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img