Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

हंसों की उड़ान

Amritvani 22


जब कभी आप हंसों को ‘वी’ आकार का झुंड बनाकर उड़ता देखते हैं, तो सोचते होंगे कि ये क्यों इसी आकार में उड़ते हैं? हंसों की इस तरह की उड़ान का रहस्य यह है कि जब कोई हंस अपने पंख फड़फड़ाता है, तो उसके ठीक पीछे उड़ते हंस को उड़ान भरने में आसानी हो जाती है।

इस तरह जब पूरा झुंड ‘वी’ आकार में उड़ान भरता है, तो हंसों की एकल उड़ान की अपेक्षा झुंड की उड़ान की क्षमता 71 प्रतिशत बढ़ जाती है। अगर कोई हंस अपने उड़ते झुंड से बिछड़ने लगता है, तो अचानक उसे ऐसा खिंचाव और प्रतिरोध महसूस होता है कि वह अकेले न उड़ सके और इसीलिए वह आगे वाले हंस की उड़ान शक्ति का लाभ लेने अपने झुंड में फौरन लौट आता है।

अगुआ दस्ते को पीछे वाले हंस रफ्तार बढ़ाने के लिए बोल-बोलकर प्रेरित करते रहते हैं। अगर कोई हंस बीमार हो जाए, तो वह झुंड से बाहर गिरने लगता है। ऐसे में दो हंस कतार तोड़कर उसके साथ गिरने लगते हैं, ताकि बीमार या घायल हंस को सुरक्षा और मदद दी जा सके।

ये दो साथी हंस उसके साथ तब तक रहते हैं, जब तक वह मर न जाए या फिर उड़ान भरने लायक न हो जाए। वे किसी और उड़ते झुंड में शामिल हो जाते हैं या अपने झुंड से जा मिलते हैं। प्रकृति ने इन हंसों को सहज बुद्धि दी है। हमें उनकी सहयोगी भावना, एकता और एकता के प्रभाव से सीख लेनी चाहिए।


janwani address 5

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img