Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

हैदराबाद में बारिश और बाढ़ का कहर, 50 की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: तेलंगाना में अब तक 50 लोगों की मौत हैदराबाद में एक ही परिवार के 9 लोग बहेएक सुरक्षित, चार शव बरामद, चार लापता

तेलंगाना में भारी बारिश के बाद बाढ़ के हालात बदतर होते जा रहे हैं। सूबे के अलग-अलग इलाकों में करीब 50 लोगों की मौत हो गई है। हैदराबाद में अचानक आई बाढ़ में एक ही परिवार के 9 लोग पानी के तेज बहाव में बह गए।

इसमें से सिर्फ एक ही व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकला, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। बाकी 4 शव बरामद किए जा चुके हैं।

हैदराबाद के फलकनामा इलाके के अलजुबैल कॉलोनी में बुधवार को बाढ़ के रूप में आई भारी तबाही से एक पूरा परिवार खत्म हो गया। एक परिवार के 9 लोग पानी की तेज बहाव में बह गए, जिसमें से सिर्फ एक ही जिंदा बच पाया।

इस शख्स का तेज बहाव मे बहने का वीडियो खूब वायरल हुआ। खुशकिस्मती से इस व्यक्ति को फलकनुमा के पास सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सुरक्षित बाहर निकाले गए शख्स का नाम मोहम्मद अब्दुल ताहिर कुरैशी है। उसने अपने आपको किसी तरह बचा लिया, मगर पूरा परिवार इस बाढ़ में तबाह हो गया। उनके साथ परिवार के कुल 9 लोग पानी के तेज बहाव में बह गए थे।

भारी बारिश की वजह से पल्ले चेरुवु (तालाब) का किनारा टूटने से अचानक आई बाढ़ के पानी की तेज बहाव की वजह से उनकी मकान की दीवार टूट गई थी, जिसकी वजह से उस परिवार के 9 लोग किसी सुरक्षित जगह जाने की कोशिश कर रहे थे, मगर पानी की तेज बहाव में खुद को बचा नहीं सके, सभी बह गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img