जनवाणी संवाददाता |
मुज़फ्फरनगर : जनपद मुजफ्फरनगर कि हृदय स्थली शिव चौक पहुंचे सहारनपुर कमिश्नर डॉक्टर लोकेश एम और डीआईजी सहारनपुर रेंज सुधीर कुमार जा पहुंचकर उन्होंने बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान मंदिर के महंत ने कमिश्नर और डीआईजी को विभूति लगाकर आशीर्वाद प्रदान किया।
डीआईजी सहारनपुर रेंज सुधीर कुमार ने बताया कि आज जनपद की हृदय स्थली शिव चौक पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जानी थी लेकिन गुरुग्राम में मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर नहीं आ सका जिसकी वजहा से पुष्प वर्षा का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। डीआईजी सहारनपुर रेंज सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हेलीकॉप्टर से सहारनपुर मंडल के पूरे कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया जाएगा और सहारनपुर मंडल में हेलीकॉप्टर के माध्यम से ही शिव भक्त बोलो पर पुष्प वर्षा की जाएगी।
डीआईजी सुधीर कुमार ने बताया कि कावड़ यात्रा सकुशल चल रही है और वह अपील करते है कि आगामी दो दिनों में डाक कावड़ शुरू हो जाएगी उन्होंने शिवभक्त कांवरियों से अपील की कि वह अपने आप को सुरक्षित कर अपनी यात्रा को पूरी करें उन्होंने भोलो से अपील करते हुए कहा कि हेलमेट लगाकर यात्रा करें और ज्यादा स्पीड पर यात्रा ना करें।
सहारनपुर कमिश्नर डॉक्टर लोकेश एम ने जानकारी देते हुए बताया कि हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जानी है उसी क्रम में आज रूट का निरीक्षण किया गया है। कमिश्नर ने बताया कि सभी जगह व्यवस्थाएं दुरुस्त है और लगातार पुलिस की पेट्रोलिंग कि ज़ा रही है। और जगहा जगहा चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं।

