Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

कोहरे का कहर, दिन निकलते ही भयावह हादसा

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर:  बृहस्पतिवार सुबह दिन निकलते ही अचानक आए घने कोहरे ने कोहराम मचा दिया। शहर के बुढाना मोड़ से शाहपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर फ्रेट कॉरिडोर के निकट दो स्कूल बसों की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

WhatsApp Image 2022 02 17 at 10.41.14 AM 1

भीषण हादसे में 10 से अधिक बच्चे घायल हो गए, जिनमें से चार को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया है। वहीं, एक स्कूल वैन के ड्राइवर को भी मेरठ रेफर किया गया है।

WhatsApp Image 2022 02 17 at 10.41.14 AM

जनपद में बृहस्पतिवार का दिन बड़ा हादसा लेकर आया। घने कोहरे के कारण शहर के बुढाना मोड़ से शाहपुर मार्ग पर दो स्कूली वाहनों की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे का शिकार हुए स्कूली वाहनों में एक स्कूल बस डॉ रविंद्र नाथ टैगोर पब्लिक स्कूल की थी, जबकि दूसरी स्कूल वैन जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की थी।

 

रविंद्र नाथ टैगोर स्कूल बस शाहपुर की तरफ से मुजफ्फरनगर आ रही थी, जबकि जीडी गोयनका की स्कूल वैन मुजफ्फरनगर से शाहपुर की तरफ जा रही थी। हादसा इतना भयानक था कि दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए और उनमें सवार 10 से अधिक स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक छात्र स्कूल बस में ही फंसा रह गया।

WhatsApp Image 2022 02 17 at 10.41.16 AM 1

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से एक स्कूल बस के ड्राइवर के साथ चार बच्चों को भी बेहद गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अभिषेक यादव और सीओ सिटी कुलदीप कुमार के साथ एसडीएम सदर परमानंद झा भी मौके पर पहुंचे जिसके बाद सभी घायलों को पुलिस एस्कॉर्ट के साथ मेरठ के लिए भिजवाया गया।

WhatsApp Image 2022 02 17 at 10.41.17 AM

रास्ते में कहीं जाम में एम्बुलेंस न फंसे, इसके लिए भी एसएसपी ने संबंधित थाना पुलिस के साथ ही मेरठ एसएसपी प्रभाकर चौधरी से वार्ता की। इसके साथ ही मेरठ स्थित एक निजी हॉस्पिटल के प्रबंधन से भी बात कर घायलों को तत्काल समुचित उपचार देने की व्यवस्था की गई। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही घायल बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया।

 

मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अस्पताल में भी घायल बच्चों के परिजन पहुंचकर अपने लाडलों की कुशलक्षेम लेने लगे। जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किए गए गम्भीर घायल बच्चों में दो सगे भाई लक्षित मलिक और तेसिक मलिक शामिल है, वहीं गांव पीनना के प्रधान का बेटा समीर और एक बच्ची दधेडू निवासी सलीम की बेटी बताई जा रही है।

बाइट – अर्पित विजयवर्गीय (एस पी सिटी)

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img