Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

शहर में फोर्स अलर्ट मोड पर, अफसर रोड पर

  • एसएसपी समेत पुलिस प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी शुक्रवार को सड़कों पर निकले

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: उत्तराखंड के हल्द्वानी में सरकारी भूमि पर बने अवैध मदरसा व नमाज स्थल को ध्वस्त करने के दौरान हुए बवाल में छह लोगों की मौत के बाद मेरठ में भी जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया। एसएसपी समेत पुलिस प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी शुक्रवार को सड़कों पर निकले। इनके पीछे भारी पुलिस फोर्स चल रहा था। इसके अलावा अन्य इलाकों में शुक्रवार को एडीएम व सीओ ने नगर में पीएसी के साथ पहले पैदल भ्रमण किया।

उसके बाद ड्रोन उड़ा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज जा लिया। वहीं, दूसरी ओर एडीजी, कमिश्नर, आईजी सरीखे अधिकारी भी माहौल को लेकर लगातार अपडेट लेते रहे। अधिकारियों ने माना कि हल्द्वानी की घटना के चलते कुछ अहतियाती उपाय किए गए हैं।

फोर्स संग अफसरों को देखकर अफरा-तफरी

शुक्रवार सुबह फोर्स संग एसएसपी सरीखे आलाधिकारियों को भारी पुलिस फोर्स के साथ रोड पर देखकर शहर में अफरा-तफरी मच गयी। हालांकि कहीं से किसी प्रकार की कोई खबर नहीं थी, लेकिन उसके बाद भी जहां से भी ये अफसर गुजरे लोग तमाम तरह की बातें करने लगे।

पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों को फोर्स संग देखकर इसका कनेक्शन बरेली के मौलाना तोफीक रजा और हल्द्वानी की हिंसा से जोड़कर बताया जाने लगा। कुछ का कहना था कि यह सामान्य प्रक्रिया है। अब तो मेरठ में आए दिन पुलिस के आला अफसर इस प्रकार रोड पर देखे जा सकते हैं। इसलिए इसको लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है, जितने मुंह उतनी बात की जाने लगी थीं।

भारी पुलिस बल की तैनाती

06 8

जुमे की नमाज को देखते हुए सभी मस्जिदों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात किया गया। हापुड़ अड्डा, लिसाड़ी गेट, लोहियानगर, कोतवाली क्षेत्र के अलावा सरधना और मवाना तहसील क्षेत्र में भी पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में खास चौकसी बरती जा रही है। जिले के सभी संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस नजर बनाए हुए है।

अधिकारियों ने ली जानकारी

पुलिस फोर्स भी अलर्ट मोड पर है। एलआईयू सक्रिय है। हालांकि जब इसको लेकर पुलिस के आलाधिकारियों से बातचीत की गयी तो उन्होने इसको सामान्य एक्सरसाइज करा दिया। उनका कहना था कि हालात पूरी तरह से सामान्य है। पुलिस फोर्स का यूं अचानक रोड पर निकलना कोई बड़ी बात नहीं है। न ही इसके कोई दूसरे निहितार्थ निकाले जाने चाहिए। यह पार्ट आॅफ डयूटी है। आम जन से सीधा संवाद काम करने का प्रयास और तरीका होता है।

अतिसंवेदनशील पर नजर

शहर के अतिसंवेदनशील व संवेदनशील इलाको में माहौल को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी है। कोतवाली के गुजरी बाजार, बुढ़ानागेट, भाटवाड़ा, शाहघासा बाजार, सराफा बाजार, लाला का बाजार, देहलीगेट के केसरगंज व मछेरान, जली कोठी छतरी वाला पीर, खैरनगर व वेली बाजार, सदर क्षेत्र के वेस्ट एंड रोड, भैंसाली चौराहा व सोतीगंज, ब्रहमपुरी के ओडियन, कबाडी बाजार चौराहा, शारदा रोड समेत तमाम इलाकों पर नजर रखी जा रही है।

  • शहर में बढ़ाई गई है चौकसी

हल्द्धानी की घटना समेत कुछ अन्य मामलों को लेकर शहर में चौकसी बढ़ायी गयी है। आज फोर्स के साथ फुट मार्च निकाला गया। इसमें प्रशासन के भी आलाधिकारी मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी, मेरठ

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img