Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

पुरकाजी ब्लॉक के ग्राम प्रधान संगठन की कार्यकारिणी का गठन

  • ताजपुर के ग्राम प्रधान शक्ति मोहन प्रधान संगठन के अध्यक्ष घोषित

जनवाणी संवाददाता |

पुरकाजी: पुरकाजी ब्लॉक में प्रधानो की मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में सभी की सहमति से ताजपुर के ग्राम प्रधान शक्ति मोहन को प्रधान संगठन का अध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं महामंत्री की जिम्मेदारी सुवाहेडी के प्रधान अब्दुल्ला को दी गई।

बुधवार के दिन पुरकाजी के ब्लॉक प्रांगण में पुरकाजी ब्लॉक के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की बैठक की गई । बैठक में मौजूद ग्राम प्रधानों ने चर्चा करने के बाद सहमति से ताजपुर के ग्राम प्रधान शक्ति मोहन को अध्यक्ष पद के लिए घोषित कर दिया।

उपाध्यक्ष गोपी उर्फ राजेंद्र, आरिफा महामंत्री पद पर अब्दुल्ला के नाम की सहमति बनी। वही कोषाध्यक्ष सुनील कुमार व सचिव रामकुमार व प्रवीण कुमार चुने गए। प्रधान संगठन के अध्यक्ष शक्ति मोहन का फूलमालाओ से प्रधानों ने स्वागत किया।

अध्यक्ष बनने के बाद शक्ति मोहन ने कहा कि जो सम्मान उन्हें मिला है उसका पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। प्रधानों के हकों की लड़ाई लड़ी जाएगी। किसी भी प्रधान का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रधानों के हक के लिए में 24 घंटे तैयार हैं।

गौरतलब है कि दो दिन पहले ब्लॉक पुरकाजी के कुछ ग्राम प्रधानों ने मिलकर अपना अलग से अध्यक्ष बना लिया था। अब पुरकाजी ब्लॉक में प्रधान संगठन के दो गुट बन गए हैं।

इस मौके पर सविता जुल्फुकार, जुबेर, सुनील, सचिन, अब्दुल्ला, रामकुमार, प्रमोद, मेघराज, विकास, कनक सिंह, मुफीद,अरविंद समेत वरिष्ठ नेता सतीश गुर्जर, सुनील कुमार, अरुण त्यागी, ओम सिंह प्रधान, योगेश तेजलहेड़ा, दिलशाद राणा मुकीम, रतन सिंह, मनोज जोधा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Ind vs Eng: टी20 फाइनल में भारत की धमाकेदार जीत, बॉलीवुड सितारों ने की तारीफ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img