Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

2022 में भी उत्तराखंड में बनेगी बीजेपी की सरकार: अनिल बलूनी

जनवाणी संवाददाता |

हरिद्वार: राज्यसभा सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने हरिद्वार महाकुंभ मेले को लेकर बड़ा बयान दिया। अनिल बलूनी ने कहा कि हरिद्वार महाकुंभ मेला दिव्य और भव्य होगा लेकिन सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइंस का भी इसमें पूर्णतया पालन कराया जाएगा। वही उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अनिल बलूनी ने कहा कि 2022 में भी उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार बनेगी।

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने से 2022 के विधानसभा चुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, त्रिवेंद्र सरकार ने भी बेहतर विकास कार्य उत्तराखंड में कराए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस एक साल में भी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की सरकार बेहतर काम करेगी और विकास के मुद्दे पर उत्तराखंड में फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी।

हरिद्वार पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने कहा है कि उनकी मेले के कई अधिकारियों और संतो से बात हुई है। कुंभ मेले के आयोजन को लेकर कुंभ नगरी हरिद्वार पूरी तरह से तैयार है, दिव्य और भव्य कुंभ का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कुंभ मेले का आयोजन उत्तराखंड की आर्थिकी के लिए और प्रत्येक जनमानस के लिए अच्छी खबर लेकर आएगा। पश्चिम बंगाल में चल रहे चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल बलूनी ने कहा कि ममता बनर्जी कुछ भी कर ले अब वह सबके सामने एक्सपोज हो गई हैं।

जिस तरह से तृणमूल कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है उससे लगता है कि ममता बनर्जी की सरकार जा रही है और प्रतिदिन बीजेपी का जनाधार बढ़ रहा है, जिससे लगता है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है उन्होंने असम में भी बड़ी जीत का दावा किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img