Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी का निधन, शोक की लहर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज मंगलवार को केरल राज्य के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके ओमान चांडी का निधन हो गया। ओमान चांडी कांग्रेस पार्टी के नेता रहे। इसकी पुष्टि केरल कांग्रेस अध्यक्ष के. सुधाकरन ने ट्वीट से की है। ओमान चांडी 79 वर्ष के थे और काफी दिनों से बीमार भी चल रहे थे।

राजनीतिक सफर

ओमन चांडी दो बार 2004-06 और 2011-16 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे। अनुभवी कांग्रेस नेता ने 27 साल की उम्र में 1970 के राज्य विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करके विधायक के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया। इसके बाद वह लगातार 11 चुनाव जीते। चांडी ने पिछले पांच दशकों में केवल अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र पुथुप्पल्ली का प्रतिनिधित्व किया।

साल 2022 में, वह 18,728 दिनों तक सदन में पुथुपल्ली क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करके राज्य विधानसभा के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले सदस्य बने थे। उन्होंने केरल कांग्रेस (एम) के पूर्व सुप्रीमो दिवंगत केएम मणि के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था। चांडी ने अपने राजनीतिक जीवन के दौरान चार बार विभिन्न सरकारों में मंत्री और चार बार राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img