लखनऊ: सीबीआई ने कथित गैर अनुपातिक संपत्ति रखने पर वाप्कोस के पूर्व सीएमडी एवं उनके बेटे को गिरफ्तार किया तथा तलाशी के दौरान अब तक 38.38 करोड़ रु. (लगभग) की नकदी बरामद की। सीबीआई ने गैर अनुपातिक संपत्ति के मामले में वाप्कोस (WAPCOS) के पूर्व सीएमडी एवं उनके बेटे को गिरफ्तार किया है।
अब तक की गई तलाशी के दौरान, आरोपी के परिसरों से 38.38 करोड़ रु. (लगभग) की नकदी, एफडीआर, बैंक लॉकरों की चाबियां एवं विभिन्न बैंकों में खातों का विवरण बरामद हुआ है।
वाटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (WAPCOS, जल शक्ति मंत्रालय के तहत भारत सरकार का एक उपक्रम) के पूर्व सीएमडी एवं उनके परिवार के सदस्यों के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ जिसमें आरोप है कि 01 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2019 के कार्यकाल के दौरान आरोपी ने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति एकत्र की।
दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़, सोनीपत एवं गाजियाबाद में आरोपी के परिसरों में कई स्थानों पर कल तलाशी ली गई। इस मामले में जांच जारी है।