Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

पूर्व डीजीएम ने अपार्टमेंट से कूद कर दी जान

जनवाणी संवाददाता |

गंगानगर: मवाना शुगर मिल के पूर्व डीजीएम नीरज ने अवसाद के चलते गंगानगर स्थित एक अपार्टमेंट की पहली मंजिल से कूदकर जान दे दी। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गंगानगर के यशोदा कुंज निवासी नीरज पुत्र सत्यप्रकाश शर्मा मवाना शुगर मिल में डीजीएम के पद पर तैनात थे।

पारिवारिक मित्रों ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण लगे लंबे लॉकडाउन के चलते उन्हें एक माह पूर्व नौकरी से हाथ धोना पड़ा था। उनसे नौकरी से रिजाइन लिया गया था।

अनलॉक के बाद वह नौकरी के लिए परेशान थे, लेकिन सफल नहीं हो सके। कहा जा रहा है कि उसके चलते अवसाद में थे। जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। नीरज की पत्नी वंदना ने बताया कि मार्निंग वॉक की बात कहकर नीरज गाड़ी लेकर बुधवार सुबह करीब छह बजे निकले थे।

19 10

पुलिस का कहना है कि गंगानगर के पनॉश अपार्टमेंट के नीचे उन्होंने कार खड़ी की। वह पैदल उतरकर पनॉश अपार्टमेंट के ऊपर गए और पहली मंजिल पर पहुंचकर वहां से छलांग लगा दी। गिरने से उनके जिस्म की कई हड्डी टूट गयीं। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची गंगानगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी वंदना मवाना के एक स्कूल में टीचर हैं। परिवार में उनके अलावा बेटा वंश (17) व बेटी सुहानी (12) भी है। नीरज की मौत की खबर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर तमाम रिश्तेदार उनके यहां पहुंच गए। वहीं, इस संबंध में गंगानगर इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह का कहना है कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रथम दृष्टता मामला आत्महत्या का है। नीरज काफी समय से अवसाद में थे।

कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

थाना क्षेत्र के गांव धंतला में कर्ज में डूबे एक किसान ने जंगल में पेड़ पर फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार गांव धंतला निवासी सुंदर (45) पुत्र दुर्गा पर करीब चार लाख रुपये का कर्ज था। जिसको लेकर वह आये दिन परेशान रहता था। सुंदर चार दिन से घर से गायब हो गया था।

जिसकी गुमशुदगी परिजनों ने थाने पर दर्ज कराई थी। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। बुधवार को उसका शव जंगल में शीशम के पेड़ पर रस्सी से फंदा डालकर फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव रस्सी से उतार कर कब्जे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img