Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

India-America के बीच टैरिफ तनाव के बीच संबंधों पर पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला का बड़ा बयान, कहा – यह अस्थायी दौर है, जल्द होगा समाधान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार संबंधों में चल रहे टैरिफ विवाद को लेकर एक ओर जहां दोनों देशों के बीच तनातनी दिख रही है, वहीं दूसरी ओर भारत के पूर्व विदेश सचिव और राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन श्रृंगला ने इस मामले को लेकर संतुलित और आशावादी बयान दिया है। वर्जीनिया के रेस्टन में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों की नींव मजबूत है, और यह टैरिफ विवाद अस्थायी है।

ट्रंप के टैरिफ का दूसरा चरण आज से लागू

पूर्व विदेश सचिव ने जानकारी दी कि आज आधी रात से अमेरिका भारत के निर्यात पर 50% कस्टम ड्यूटी पूरी तरह से लागू कर देगा। पहले ही 7 अगस्त से 25% शुल्क लागू था, और अब अतिरिक्त 25% टैरिफ लागू होने जा रहा है। उन्होंने माना कि यह फैसला भारतीय निर्यातकों के लिए चिंता का विषय है, लेकिन भारत इसके प्रभाव को कम करने के लिए कई कदम उठा रहा है।

भारत तैयार कर रहा है विकल्प

श्रृंगला ने कहा कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया, यूएई और ब्रिटेन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर हस्ताक्षर किए हैं और यूरोपीय संघ के साथ FTA लगभग अंतिम चरण में है। इसका मतलब है कि भारत अपने वैकल्पिक बाजार तैयार कर रहा है ताकि अमेरिका में टैरिफ बढ़ने से होने वाले नुकसान की भरपाई की जा सके।

भारत-अमेरिका संबंध सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं

हर्षवर्धन श्रृंगला ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध सिर्फ व्यापारिक हितों पर आधारित नहीं हैं, बल्कि यह एक बहुआयामी और गहरे रिश्ते हैं। उन्होंने कहा, “हमारे संबंध साझा मूल्यों, लोकतंत्र और रणनीतिक साझेदारी पर टिके हैं। टैरिफ जैसे मुद्दे इनकी नींव को कमजोर नहीं कर सकते।”

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की नियुक्ति को बताया सकारात्मक कदम

पूर्व विदेश सचिव ने सर्जियो गोर को अमेरिका का अगला भारत में राजदूत बनाए जाने को एक सकारात्मक संकेत बताया। उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी और यह सार्थक संवाद को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

मोदी-ट्रंप की “विशेष साझेदारी” पर भी दिया बयान

हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच एक करीबी और विशेष साझेदारी रही है। उन्होंने ‘हाउडी मोदी’ और ‘नमस्ते ट्रंप’ जैसे आयोजनों का जिक्र करते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों ने दोनों नेताओं के बीच संबंधों को नया आयाम दिया है।

FTA की उम्मीद और ट्रंप की भारत यात्रा की संभावनाएं

उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही पारस्परिक रूप से लाभकारी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट होगा। साथ ही, उन्होंने कहा कि ट्रंप की भारत यात्रा पर भी काम चल रहा है और जैसे ही हालात सामान्य होते हैं, यह दौरा संभव हो सकता है।

बता दें कि, जहां एक ओर अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर 50% कस्टम ड्यूटी लगाए जाने से व्यापार जगत में चिंता है, वहीं हर्षवर्धन श्रृंगला का यह बयान दर्शाता है कि भारत इस संकट से निपटने के लिए रणनीतिक रूप से तैयार है। साथ ही, यह भी स्पष्ट है कि भारत-अमेरिका के रिश्ते सिर्फ टैरिफ तक सीमित नहीं हैं, और जल्द ही दोनों देश व्यापारिक संतुलन और रणनीतिक साझेदारी की दिशा में नए कदम उठाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img