Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

ओरियंटल बैंक आफ कॉमर्स का पूर्व मैनेजर गिरफ्तार

  • उपभोक्ताओं के खातों में की लाखों की हेराफेरी

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: ओरियंटल बैंक आॅफ कॉमर्स के पूर्व मैनेजर अरविंद सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उपभोक्ताओं के खातों से लाखों रुपयों की हेराफेरी कर अपने पिता व मकान मालिक के खातों में ट्रांसफर कर नगदी निकालने के मामले में शाखा प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

थानाभवन क्षेत्र के भैंसानी इस्लामपुर में ओरियंटल बैंक आॅफ कॉमर्स (अब पीएनबी) शाखा प्रबंधक नागेंद्र कुमार ने आरोप लगाया था कि अगस्त 2018 को तत्कालीन प्रबंधक अरविंद सिंह पुत्र उमाशंकर सिंह निवासी कन्हार्पुर, जनपद जौनपुर ने अपनी बैक शाखा भैंसानी इस्लामपुर में रहते हुए अपने अधिकारों का दुरुपयोग करके गैर कानूनी तरीके से दर्जनों उपभोक्ताओं के खातों में हेराफेरी की थी।

उन्होंने गोगवान जलालपुर निवासी गोपी पुत्र हकुम के खाते से 50 हजार रुपये, जयप्रकाश पुत्र जयसिंह के खाते से एक लाख, जयपाल के खाते से 1.80 लाख, सुखबीर पुत्र लक्ष्मण के खाते से 1.33 लाख, ब्रहमानंद शर्मा निवासी थानाभवन के खाते से 1.25 लाख, अफसर व शामदा पत्नी शरीफ निवासी भैंसानी इस्लामपुर के खाते से 1.50 लाख, याकूब निवासी भैंसानी इस्लामपुर के खाते से 2.95 लाख, योगेश व डिंपल के खाते से 1.45 लाख, कालूराम निवासी ज्ञानमाजरा चरथावल से 75 हजार रुपये उपभोक्ताओं की बिना अनुमति के हेराफेरी कर निकाले थे।

उक्त कुल रकम 13 लाख 63 हजार रुपये को मैनेजर अरविंद सिंह ने अपने पिता उमाशंकर सिंह निवासी कान्हार्पुर जोनपुर व मकान मालिक डा. सुरेन्द्र कुमार कल्याणी पुत्र राजेन्द्र कल्याणी निवासी मोहल्ला मूजावरान थानाभवन के खाते में अवैध रुप से स्थानांतरित कर बैंक उपभोक्ताओं के साथ ठगी की थी। इस पूरे मामले की जानकारी होने पर तत्कालीन शाखा प्रबंधक ने मुकदमा दर्ज कराया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थानाभवन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पूर्व शाखा प्रबंधक अरविंद सिंह को कैराना कोर्ट के पास जाते समय कैराना से गिरफ्तार कर कर लिया। पुलिस ने आरोपी शाखा प्रबंधक को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img