जनवाणी ब्यूरो |
बागपत: सपा सरकार ने दर्जा प्राप्त मंत्री रहे और कांग्रेस के सिंबल पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके डॉ कुलदीप उज्ज्वल ने ढिकौली की किसान पंचायत में रालोद पार्टी ज्वाइन की है। उन्होंने रालोद की सदस्य ग्रहण करते हुए कहा कि वर्षो बाद मेरे घर में मेरी वापसी हुई है। चौधरी चरण सिंह की विचारधारा मेरे अंदर दौड़ती है।
उन्होंने कहा कि किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह, चौधरी अजित सिंह और अब जयंत किसानों की चिंता करने वाले शेर के हिंदुस्तान है। भाजपा सरकार ने जयंत पर लाठी मारी तो उनके समर्थन में लाखों लाठियां उठ गई। किसान को छेड़ने का काम भाजपा ने किया है।
जिसका परिणाम इस तानाशाही सरकार को आगे भुगतना होगा। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को उसकी तानाशाही का सबक सिखाना होगा। कुलदीप उज्जवल ने कहा कि वह चौधरी चरण सिंह की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

