-
नगर पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को विजय दिलाने के लिए पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह की प्रतिष्ठा दाव पर
जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: नगर पंचायत चुनाव गैसडी और पचपेड़वा की कमान पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलु के नेतृत्व में सभी लोगो का खासकर मुस्लिम समुदाय का भी भरपूर समर्थन भाजपा प्रत्यासी के पक्ष में मिल रहा है, एक हफ्ता से स्वयं पूर्व विधायक नगर पंचायत चुनाव में बनाए गए टीम का दिशा निर्देश कर रहे है।
गैसडी नगर पंचायत में भाजपा प्रत्यासी मदन लाल जायसवाल का मुख्य मुकाबला सपा प्रत्यासी कमालुद्दीन से है, तो वही पचपेड़वा नगर पंचायत में भाजपा प्रत्यासी रवि वर्मा का मुख्य मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशी मंजूर आलम से है,हालाकि पचपेड़वा में सपा से मेराज खान भी प्रमुख लड़ाई में है।


