Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

होलिका दहन स्थल पर नींव खोदने को लेकर बवाल

  • मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा, 40 लोगों को किया मुचलका पाबंद

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: नगर के मोहल्ला होलीयान में होलिका दहन स्थल पर नींव खोदने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य को रुकवा कर यथास्थिति के आदेश दिए। पुलिस ने इसी मामले को लेकर पूर्व में 40 लोगों को मुचलका पाबन्द भी किया था।

नगर के मोहल्ला होलियान में वर्षों से एक स्थान पर सैनी समाज की द्वारा होलिका दहन किया जाता है जिस स्थान पर सैनी समाज के लोग होलिका दहन करते हैं। वहीं होलिका दहन स्थल के पास में एक मुस्लिम समाज का मकान भी बना हुआ जोकि कुछ दिन पूर्व अपने मकान का एक दरवाजा होली का दहन की ओर को खोल रहा था। जिसके बाद सैनी समाज के लोगों ने उसका विरोध किया।

मौके पर उस समय पहुंची पुलिस ने काम रुकवा दिया था और दोनों पक्षों की ओर से 40 लोगों को मुचलका पाबंद कर दिया था। अब बुधवार को सैनी समाज के लोग उक्त स्थल पर निर्माण कार्य करने हेतु नींव खोद रहे थे तभी मुस्लिम समाज के युवक ने पुलिस को फोन कर मामले से अवगत कराया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम को रुकवा दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर मुस्लिम व सैनी समाज की महिलाएं एकत्र हो गए। जिस पर पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सब को मौके से हटा दिया और यथास्थिति बनाने के आदेश दिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img