Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

Meerut News: श्री अग्रसेंस सेवा ट्रस्ट के भव्य मंदिर का शिलान्यास, बनेगा आधुनिक अस्पताल और वृद्ध आश्रम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: परतापुर के शताब्दी नगर सेक्टर 4c में श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट के भव्य मंदिर का गुरुवार को शिलान्यास हुआ। मुख्य अतिथि राधा मोहन दास अग्रवाल सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, ओमप्रकाश चैतन्य जी महाराज, सुधांशु मित्तल सहित मुख्य यजमान ने मंदिर की नींव रखकर भव्य शिलान्यास किया।

श्री अग्रसेंस सेवा ट्रस्ट के संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि मेरठ की पावन भूमि पर महाराज अग्रसेन का भाव ऐतिहासिक मंदिर बनने जा रहा है। इस मंदिर का निर्माण मेरठ के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर में एक महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा। यह मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं होगा बल्कि समाज में सेवा संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार प्रसार का भी प्रमुख केंद्र बनेगा।

ट्रस्ट के द्वारा मंदिर परिसर में आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल, वृद्धाश्रम,योग केंद्र, जिम, कॉन्फ्रेंस हॉल बनेंगे इसके अलावा मंदिर प्रांगण में भगवान हनुमान की 108 फुट की प्रतिमा बनेंगे।

कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भगवान अग्रसेन ने समाज के उत्थान के लिए बहुत काम किए हैं बहुत समय से समाज की मांग थी कि महाराज अग्रसेन का भव्य मंदिर बने उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारी और सदस्य को बधाई दी। इस दौरान पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, अश्वनी गुप्ता, गिरीश बंसल, सुधांशु मित्तल, सुरेश गुप्ता डॉक्टर, रामकुमार गुप्ता, राहुल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img