Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

आज से शुरू होगी “जी20 शेरपाओं” की चार दिवसीय बैठक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज गुरुवार से भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत दूसरी “जी20 शेरपाओं” की चार दिवसीय बैठक शुरू होगी। इस बैठक में आमंत्रित देशों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों के 120 प्रतिनिधियों के बीच आर्थिक और विकास प्राथमिकताओं पर बहुपक्षीय चर्चा होगी। बता दें कि यह बैठक आज से दो अप्रैल तक होगी।

“जी20 शेरपाओं” बैठक की अध्यक्षता भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत करेंगे। भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत दूसरी जी20 शेरपा बैठक केरल के कुमारकोम के सुरम्य गांव में शुरू होगी। अतिमाभ कांत जी20 तिकड़ी के साथ चर्चा का नेतृत्व करेंगे जिसमें भारत, इंडोनेशिया और ब्राजील शामिल हैं।

चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधि जी-20 की आर्थिक और विकासात्मक प्राथमिकताओं के साथ-साथ समकालीन वैश्विक चुनौतियों के समाधान पर बहुपक्षीय चर्चा करेंगे। बैठक के दौरान विचार-विमर्श नीतिगत दृष्टिकोण और ठोस कार्यान्वयन पर केंद्रित होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img