Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

पुरा महादेव पर चार दिवसीय श्रावणी मेले का शुभारंभ, हजारों ने किया जलाभिषेक

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: पुरा स्थित श्री परशुरामेश्वरम शिव मंदिर पर सावन मास की शिवरात्रि पर लगने वाला चार दिवसीय श्रावणी मेला शुरू हो गया है। सुबह से ही मंदिर में कावंड़ियों का आना शुरू हो गया। इस दौरान हजारों कावंड़िये भगवान आशुतोष पर हाजिरी जल चढ़ा चुके हैं। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।

पुरा गांव स्थित ऐतिहासिक श्री परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर पर साल में दो बार श्रावणी और फाल्गुनी मेला लगता है। जिसमें लाखों शिवभक्तों की भीड़ उमड़ती है। मंदिर की मान्यता है कि जो भी भक्त यहां सच्चे मन से मन्नत मांगता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। इसलिये यहां दूरदराज से शिवभक्त जलाभिषेक के लिये आते हैं।

06 29

इसी बीच मंदिर पर बुधवार से चार दिवसीय श्रावणी मेला शुरू हो गया। मंदिर पर सुबह से ही कावंड़ियों की भीड़ आना शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे तक एक हजार से अधिक कांवड़िये हाजिरी जल चढ़ा चुके हैं। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात है। 40 सीसीटीवी कैमरों, पीएससी, आरएएफ, डॉग स्क्वायड भारी मात्रा में पुलिस बल
तैनात है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img