Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

जहरीली शराब पीने से बुलंदशहर में चार की मौत, थाना प्रभारी सस्पेंड

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई है। इस मामले में थाना पुलिस की लापरवाही मानते हुए थाना प्रभारी दिक्षित कुमार त्यागी, हलका इंचार्ज और चौकी प्रभारी प्रभारी अनोखे पूरी को निलंबित किया गया है, साथ ही मामले में तीन लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में जहरीली शराब पीने से कई लोग बीमार हो गए, जिसमें आज चार लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 16 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब और आबकारी विभाग की सांठगांठ से जहरीली शराब बेची जा रही थी। घटना के बाद शराब माफिया कुलदीप फरार है।

डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि चार लोगों की मौत हो गई है और 16 लोगों की हालत खराब है। हमारी प्राथमिकता इन 16 लोगों की जिंदगी को बचाने की है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि यह सभी लोगों ने शराब पी थी, इसके बाद इनकी हालत बिगड़ गई। मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिससे पता चल सके कि मौत के पीछे की वजह क्या है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img