- मुठभेड़ में वांछित चल रहे थे चार पशु चोर
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: बाबरी पुलिस ने मुठभेड एवं पशु चोरी में वांछित अन्तर्जनपदीय चार शातिर पशु चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से अवैध हथियार व चोरी की दो बाइक बरामद की है। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत बाबरी पुलिस ने एक सूचना पर बंतीखेडा से अन्तर्जनपदीय चार पशु चोर को गिरफ्तार किया है।
बाबरी थाना प्रभारी नेमचंद ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो चाकू और चोरी की दो बाइक भी बरामद हुई है। बदमाशों ने अपने नाम समीर पुत्र नसीर निवासी मौहल्ला दरबार खुर्द कैराना, मुबारिक उर्फ मोनू पुत्र हनीफ निवासी ग्राम खुरगान कैराना, अफसर पुत्र माजिद निवासी झंडा पीर कैराना और नाजिम पुत्र करीमुदीन निवासी ग्राम खुरगान कैराना बताए हैं।
एसओ ने बताया कि 18 नवंबर 2020 को बाबरी थाना क्षेत्र के गांव कैडी निवासी सुरेंद्र सिंह उसके घर से तीन पशु चोरी की घटना के संबंध में तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पकड़े गए चोरों ने गांव कैडी में सुरेंद्र के अलावा थानाभवन के ग्राम सोन्टा रसूलपुर, जनपद मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना के ग्राम डुंगरपुर में पशुचोरी की घटनाओं को अंजाम देना बताया।
एसओ ने बताया कि 30 नवंबर को पुसिल की अन्तर्जनपदीय पशुचोर गिरोह से हुई मुठभेड हुई जिसमें चारो आरोपी वांछित थे। इनके साथी इंतजार, रूस्तम, नवाब अली, मुनब्वर, मोहसीन, मुस्तकीम पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके है।

