Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

सड़क हादसे में एक की मौत, चार घायल

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: अलग अलग दो सड़क दुर्घटनाओं एक वाहन चालक की मौत हो गई जबकि एक बालक सहित चार युवक घायल हो गए।चालक शव को पुलिस क्रेन से गाड़ी को खींचकर बामुश्किल गैस के कटर से बाहर निकाला।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी का अनुसार नहटौर कोतवाली मार्ग वीके इंटरनेशनल स्कूल के सामने दो मैक्स वाहन आपस मे टकरा गए।जिसमें एक मैक्स वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें चालक छजलैट मुरादाबाद के गांव भिककनपुर निवासी नईम पुत्र शब्बीर 40 वर्ष बुरी तरफ भीच गया और उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुची पुलिस ने चालक के शव को क्रेन और गैस कटर की मदद से बामुश्किल बहुत देर बाद बहार निकाला।

06 33

हादसे में मैक्स के पीछे सवार दयाराम पुत्र रामस्वरूप निवासी नूरपुर व गजेंद्र पुत्र परवीन गांव सीतापुर थाना छजलैट गंभर रूप से घायल हो गए। जिनमें गजेंद्र की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक नईम के शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उधर, दूसरी घटना बालापुर में घटी।जहां एक तेज रफ्तार इक्को गाड़ी ने टेम्पू व बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमे टेम्पू पलट गया। जिसमें 11 वर्षीय बालक देव पुत्र राजवीर व संजय पुत्र श्याम सिंह निवासी गांव ढकोली गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक मोके पर कार छोड़कर फ़रार हो गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img