Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

सड़क हादसे में चार की मौत, दो घायल, मातम में बदली शादी की खुशियां

जनवाणी संवाददाता |

छुटमलपुर: भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गम्भीर घायल हो गए। घायलों को पीएम के लिए जिलाअस्पताल भिजवाया। वही मृतको को पीएम के लिए भिजवाया गया। दर्दनाक हादसा शादी समारोह में लौटने के बाद हुआ।

जानकारी के अनुसार हरिद्वार से आई 20 कार में सवार होकर शादी समारोह में बेहट के महेशरी गांव में 6 लोग आए थे। शादी समारोह का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब यह लोग वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे। तो थाना फतेहपुर के मांडुवाला के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ में जा टकराई जिसमे आशु पुत्र नईम, अरहान पुत्र जीशान, नईम पुत्र जमशेद, आरिफ पुत्र जहर की मौके पर मौत हो गई।

जबकि बिलाल व आलिया गम्भीर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद भारी भीड़ मोके पर पहुच गई। सूचना परिजनों को लगी तो शादी का यह माहौल मातम में बदल गया। हादसा इतना भयानक था कि देखने वाले कि रूह कांप गई। पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिलाअस्पताल भिजवाया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img