Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

अंबाला से लौट रही पत्नी समेत चार लोग मेरठ नहीं पहुंचे

  • दो दिन से पति परेशान, लालकुर्ती पुलिस से मांगी मदद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बीआई लाइन में रहने वाला एक युवक दो दिन से परेशान है। दस सितंबर को उसकी पत्नी अपनी बहन और दो बेटियों के साथ अंबाला से मेरठ के लिये चली थी लेकिन अभी तक नहीं पहुंची। युवक के मुताबिक आखिरी बार पत्नी से जब बात हुई थी तब वो मुजफ्फरनगर पहुंच गई थी। युवक ने लालकुर्ती थाने में गुमशुदगी दर्ज करानी चाही तो पुलिस ने यह कह कर मना कर दिया कि मुजफ्फरनगर जाकर पुलिस से मिला।

54 बीआई लाइन निवासी शिवा पुत्र राजेश ने बताया कि दस सितंबर को उसकी पत्नी 28 वर्षीया सिमरन अपनी बहन 25 वर्षीया ज्योति और दो बेटियों पीहू और परी को लेकर अंबाला से इंटर सिटी से मेरठ के लिये बैठी थी। शिवा ने बताया कि उसी दिन सुबह 8.50 पर पत्नी से बात हुई तो उसने बताया कि वो लोग मुजफ्फरनगर पहुंच गए हैं और थोड़ी देर में मेरठ पहुंच जाएंगे

लेकिन दोपहर बाद में परिवार घर नही आया और पत्नी का मोबाइल भी बंद हो गया। शिवा ने लालकुर्ती थाने के इंस्पेक्टर अतर सिंह से मिला और पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करने को कहा। इंस्पेक्टर ने कहा कि जहां आखिरी बार लोकेशन मिली हो वहां जाकर गुमशुदगी दर्ज कराओ। शिवा परेशान घूमता रहा लेकिन उसकी मदद किसी ने नहीं की। पुलिस ने बताया कि शिवा और सिमरन की लव मैरिज हुई थी। सिमरन अंबाला की रहने वाली है और शिवा नोएडा में रहता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img