Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मार गिराए चार आतंकवादी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों ने संयुक्त ऑपरेशन में चार आतंकियों को मार गिराया है।

भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि पुंछ के सिंधरा इलाके में सुरक्षाबलों ने संयुक्त ऑपरेशन में चार आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों के बीच पहली मुठभेड़ कल रात करीब 11:30 बजे हुई जिसके बाद निगरानी उपकरणों के साथ ड्रोन तैनात किए गए। आज सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी के साथ मुठभेड़ फिर से शुरू हो गई।

भारतीय सेना के विशेष बल, राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान अन्य बलों के साथ ऑपरेशन का हिस्सा थे। ऑपरेशन में मारे गए आतंकवादी संभवतः विदेशी आतंकवादी हैं और उनकी पहचान का पता लगाया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img