Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

चार साल की बच्ची से रेप, आरोपी फरार

  • बहला-फुसलाकर गन्ने के खेत में ले जाकर की ज्यादती

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: घर में खेल रही चार साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ रेप किया गया। पीड़िता की मां ने बच्ची की रोने की आवाज सुनी तो आरोपी गंदी हरकत को अंजाम दे रहा था। विरोध पर आरोपी गाली—गलौज करता हुआ मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। भोराकला थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला अपने घर में उपले पाथ रही थी। पास ही बैठी उसकी 4 साल की बेटी खेल रही थी।

महिला के पति का आरोप है कि इसी दौरान उनके पड़ोस का खेत मालिक वहां पहुंचा और उसने उनकी 4 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर अपने पास बैठा लिया। आरोप है कि अंकुर मौका देख कर उसे अपने साथ गन्ने के खेतों में ले गया।

बालिका को आसपास न देखकर उसकी मां ने उसकी तलाश शुरू की। करीब के खेतों में पहुंचे तो वहां से बालिका के रोने चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। पीड़िता के पिता ने बताया कि बालिका को तलाशते हुए गन्ने के खेत में जाकर देखा तो वहां पर आरोपी बालिका के साथ रेप कर रहा था।

जब इसका विरोध किया गया तो आरोपी ने गाली गलौज शुरू कर दी। इस पर गांव वाले एकत्र हो गए। आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह मौके से फरार हो गया।

थाना भोरा कला पुलिस ने आरोपी अंकुर पुत्र सुरेंद्र के विरुद्ध रेप और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। थाना भोराकला प्रभारी निरीक्षक अक्षय शर्मा का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी बहुत जल्द कर ली जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img