Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

परिवहन निगम की बसों में बहनों को मुफ्त सफर का तोहफा

  • रक्षाबंधन पर इस बार रोडवेज बसों में दो दिन की यात्रा रहेगी मुफ्त

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: रक्षाबंधन पर्व आज है। ऐसे में बहनों को परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा का उपहार सरकार की ओर से दिया गया है। आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में निशुल्क बस सेवा दो दिन यानी 48 घंटे के लिए उपलब्ध होगी। यह सुविधा 12 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक निगम की स श्रेणी की बसों में मिलेगी।

प्रदेश सरकार हर वर्ष रक्षाबंधन के दिन माताओं व बहनों को 24 घंटे मुफ्त बस सेवा का उपहार देती है, किंतु इस वर्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माताओं व बहनों को दो दिन मुफ्त बस सेवा की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परिवहन विभाग इसके आदेश जारी करने में जुट गया है। हर बार की तरह इस वर्ष भी भाई -बहन के स्नेह के अनुपम पर्व श्रावण पूर्णिमा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुफ्त बस सेवा का उपहार बहनों को दिया है। इस बार उन्होंने इस पर्व को आजादी के अमृत महोत्सव से जोड़ा है। सरकार ने प्रदेश की सभी बहनों को परिवहन निगम की बसों में आने-जाने की मुफ्त सुविधा प्रदान की है।

पिछले वर्ष भी इस सुविधा का लाभ करीब साढ़े तीन लाख बहनों ने उठाया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परिवहन विभाग इसके आदेश जारी करने में जुट गया है। सभी रोडवेज अफसरों को रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष व्यवस्था के लिए तत्काल तैयार कहने का निर्देश दिया गया है। बसों के साफ-सुथरा किए जाने का भी निर्देश दिया गया है। यह भी कहा गया है कि महिलाओं यात्रियों की ओर से किसी भी तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए। बता दें कि इस बार आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में फ्री बस सेवा 48 घंटे के लिए उपलब्ध होगी।

इसके लिए 10 से 12 अगस्त के बीच दिल्ली, मेरठ, आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी आदि शहरों में अतिरिक्त बस सेवाएं लगाने जाने के निर्देश दिए गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img