Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

सहारनपुर में जुमे की नमाज शांति से अदा की गई

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर:जनपद सहारनपुर में जुमे की नमाज शांतिपूर्वक अता की गई।
जनपद में कहीं से भी किसी तरह की अप्रिय घटना का समाचार फिलहाल नहीं है।यहां तक कि संवेदनशील कहे जाने वाले देवबंद कस्बे में भी सब कुछ शांति के साथ निपट गया।

महानगर में लगभग सभी मस्जिदों के आसपास पर्याप्त मात्रा में फोर्स तैनात किया गया था। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे और खुफिया इकाई को भी सकरी किया गया था। धर्म गुरुओं की अपील रंग लाई और आज किसी तरह का भी कोई उपद्रव करने की कोशिश नहीं की गई।

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इबादत की और सीधे अपने घरों को चले गए।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी आकाश तोमर तमाम फोर्स के साथ घूम घूम कर जायजा लेते रहे। कस्बा बेहट चिलकाना अंबेटा छुटमलपुर बिहारीगढ़ गागलहेड़ी समेत अन्य कस्बों में भी जुमे की नमाज शांति से अदा की गई।ऐसे में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img