Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

अपनी जोक्स की वजह से एक बार गजोधर भैया को देनी पड़ी थी सफाई

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के प्रशंसकों के लिए बेहद दुख भरी खबर सामने आई है,अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती करवाया गया था। जहां डॉक्टर्स की टीम ने हर संभव कोशिश की, लेकिन आखिरकार, बीते दिनों से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव का आज निधन हो गया।

इस दुखद खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। अपनी बेहतरीन कॉमेडी से सभी को गुदगुदाने वाले राजू श्रीवास्तव अन्य चीजों पर भी अपनी बेबाक राय रखते हैं और कई किरदारों पर भी मीम्स बनाते नजर चुके हैं। हालांकि इसके चलते कई बार वह विवादों में भी फंस गए।

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को उनके एक से बढ़कर एक जोक्स के लिए जाना जाता है। एक बार राजू श्रीवास्तव एक कॉमेडी शो में गए थे, जहां उनसे बिग बॉस के प्रतिभागियों का मजाक बनाने को कहा गया। इस दौरान एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें कॉमेडियन कहते नजर आ रहे हैं कि ‘अगर मां बनने का इतना ही शौक है तो घर से बाहर आओ, शक्ति कपूर तुम्हारा इंताजर कर रहा है’।

गौरतलब है कि बिग बॉस सीज 11 में शिल्पा शिंदे को घर में एक मां की तरह केयर करने के लिए जाना जाता था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद राजू श्रीवास्तव ने इस पर स्पष्टता भी दी और कहा- कि मैं महिलाओं का बेहद सम्मान करता हूं और कभी उनके सम्मान के खिलाफ कुछ भी नहीं बोलता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि शिल्पा के प्रति उनके मन में बेहद सम्मान है और वायरल हो रहा वीडियो आधा-अधूरा है।

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान का भी खूब मजाक बनाया था और मजाक में ही वह कुछ ऐसा कह गए जो शायद सोचा भी नहीं था। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने जब भगवंत मान को पंजाब का मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री घोषित किया था तब उस समय राजू श्रीवास्तव का एक वीडियो ‘मुख्यमंत्री टुन्न है’ के टाइटल से खूब वायरल हुआ। जिसमें वह कहते नजहर आए कि ‘पंजाब को एक शराबी सीएम मिलेगा’। हालांकि कॉमेडियन ने यह भी कहा कि वह और भगवंत मान अच्छे दोस्त हैं और वह वीडियो में उनकी खूब तारीफ भी करते नजर आए। बता दें कि राजनीति में आने से पहले भगवंत मान कॉमेडियन रह चुके हैं।

राजू श्रीवास्तव ने अपने जीवन में कई रोते हुए लोगों को भी अपने कॉमेडी से हंसा दिया है। वह अक्सर रियल कैरेक्टर्स पर भी जोक्स बनाते नजर आते हैं। एक बार उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें वह भगवान ब्रह्मा का मजाक बनाते नजर आए थे।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं था कि ये वीडियो सही है या फिर एडिट किया गया है। इसके अलावा राजू श्रीवास्तव एक और वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह तांडव सीरीज को लेकर खुद बॉलीवुड पर भड़कते नजर आए थे और धर्म का मजाक बनाने वाले मेकर्स आदि को सजा देने की मांग की थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Ind vs Eng: टी20 फाइनल में भारत की धमाकेदार जीत, बॉलीवुड सितारों ने की तारीफ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img