Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

गणेश जोशी ने काश्तकारों को शीघ्र बीज उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

देहरादून: प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अदरक, हल्दी, मसाला फलपौध के बीज वितरण में देरी को गंभीरता से लेते हुए तत्काल राष्ट्रीय बीज निगम (एन.एस.सी) के द्वारा काश्तकारों को बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।

गौरतलब है कि कृषि विभाग के लिए राष्ट्रीय बीज निगम (एन.एस.सी) द्वारा बीज की आपूर्ति के संबंध में जीओ जारी किया जा चुका है और शीघ्र ही उद्यान विभाग के लिए भी सरकारी आदेश जारी कर दिया जाएगा।

मंत्री ने बीज वितरण में देरी की खबर का तत्काल संज्ञान लेते हुए काश्तकारों को नुकसान न हो इसके लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिव कृषि को काश्तकारों को तुरंत बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मंत्री ने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए भी कहा कि किसानों को कृषि से सम्बंधित बीज, उपकरण इत्यादि में आ रही परेशानी का शीघ्र अति शीघ्र समाधान किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की बात भी कही। मंत्री ने कहा बीज फल पौध किसान की आत्मा होती है, किसानों के हितों के लिए लापरवाही बिल्कुल भी बर्दास्त नही की जायेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi IPHL Vacancy: दिल्ली IPHL भर्ती 2026: 116 पदों पर आवेदन, 85,050 तक सैलरी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने...

UP: आज से मौसम में करवट, 35 जिलों में गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए नए...

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...
spot_imgspot_img