- सदर विधायक सुचि मौमस चौधरी ने किया भूमि पूजन
- मुरादाबाद मंडल में मात्र एक बिजनौर में बनेगा मिनी स्टेडियम
- गंगा खादर क्षेत्र की प्रतिभाओं को मिलेगा निखरने का मौका
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: जनपद बिजनौर गंगा खादर क्षेत्र के गांव शेखपुरा में पांच करोड़ रुपये की लागत से मिनी स्टेडियम बनेगा। बिजनौर सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी ने भवन का भूमि पूजन किया। मुरादाबाद मंडल में मात्र एक बिजनौर विधानसभा में मिनी स्टेडियम बनने के लिए बजट जारी किया गया है। अब गंगा खादर क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलेगा।
सोमवार को सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी नें ब्लाक मोहम्मदपुर देवमल के ग्राम शेखपुरा में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए भूमि पूजन का कार्य किया। इस पर करीब पांच करोड़ रुपये का खर्च आएगा। भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में 15 मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी।

बिजनौर में मिनी स्टेडियम की सौगात मुख्यमंत्री की ओर से बिजनौर विधानसभा को प्राप्त हुई। इस अवसर पर यूपी सरकार द्वारा राष्ट्रस्तर के खिलाड़ियों के घर तक उनके नाम से शीघ्र सड़क बनवाये जाने की प्रथम पहल की है। इससे पूर्व खिलाड़ियों के सम्मान में किसी भी सरकार नें ऐसा कार्य नही किया है।
मिनी स्टेडियम का निर्माण से दयालवाला क्षेत्र में ग्रामीण प्रतिभागी को अपने जनपद और देश का नाम रोशन करने का अवसर प्राप्त होगा। सरकारी भर्तियों के लिए सड़क किनारे दौड़ लगाने वाले युवाओं का जीवन सुरक्षित रहेगा। क्षेत्र के युवाओं को जनपद मुख्यालय तक जाने और आने में 35 किमी तक का सफर करना पड़ता था।

इस कारण अधिकांश युवक सुविधाओं के अभाव में प्रतियोगिता में भाग नही ले पाते थे और उनकी प्रतिभा ग्रामीण स्तर पर दब कर रह जाती थी। बता दे कि मंडल मुरादाबाद में सदर विधायक के प्रयास से गंगा खादर क्षेत्र में कई सौगात मिली चुकी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा राजीव राजपूत, देवेंद्र कुमार, संजीव गुप्ता, मनोज कुमार, पावेंद्र सिंह, सोनू गुर्जर, डा. बब्लू, सुरेद्र चेयरमैन, अंतरपाल, राजीव कुमार, विनीत कुमार, शुभम, ईई सुनील सागर सिंह, क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

