Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

Shamli News: गैंगस्टर इनाम धुरी की 6 करोड़ की संपत्ति कुर्क

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: गैंगस्टर इनाम धुरी के द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई 6 करोड की संपत्ति को पुलिस प्रशासन ने कुर्क कर लिया है। गत 1 सितंबर को कैराना थाने के हिस्ट्रीशिटर बदमाश इनाम धुरी के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने गैंगस्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं पुलिस प्रशासन के द्वारा गैंगस्टर की इनाम धुरी के द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति की जानकारी जुटाई गई।

01 1

जिसमें मौहल्ला अलकला में मौजूद 8 दुकानें, आर्यपुरी में एक आवासीय भवन व झाड़खड़ी रोड गुलशन नगर में एक प्लाॅट मिला। जिसमे पाया गया कि उक्त संपत्ति गैंगस्टर इनाम धुरी के द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई थी। गुरूवार को एडिशनल एसपी सुमित शुक्ला व एसडीएम निधि भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने उक्त संपत्तियों पर अपना बोर्ड लगाकर कुर्क कर लिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...
spot_imgspot_img